सागर। शासकीय कॉलेजों में चल रही अतिथि विद्वान शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भी जमकर फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है। पोर्टल की लिंक बंद न होने की वजह से अपात्र आवेदक दस्तावेज बदल कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।
प्रदेश के सभी कॉलेजों में रिक्त पदों पर अतिथि विद्वानों की भर्ती चल रही है। इसके तहत चार अगस्त तक आवेदकों को आवेदन और दस्तावेज उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने थे।
इसके बाद लिंक बंद होनी थी, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने लिंक बंद नहीं की और आपत्तियां लगने के बाद आवेदकों ने आपत्ति के हिसाब से निर्धारित तारीख के बाद भी दस्तावेज बदल कर वेरीफिकेशन करा लिया और भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र हो गए।
इसके साथ ही कई फर्जी आईडी से किसी भी विषय का व्यक्ति किसी भी विषय के आवेदक पर आपत्तियां लगा रहा है। इससे जो पात्र आवेदक हैं, वे परेशान हो रहे हैं और अपात्र भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।
निराकरण के बाद दोबारा लग गई आपत्ति
गेस्ट फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया में आवेदकों को दो-दो बार आपत्तियों का निराकरण कराना पड़ रहा है। जबकि नोडल अधिकारी के पास दूसरी बार आपत्तियों का निराकरण करने संबंधी किसी भी प्रकार के निर्देश न होने की वजह से आवेदक परेशान हो रहे हैं।
चार अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया के बाद 8 से 10 अगस्त तक आपत्तियां लगनी थी। जिनका निराकरण 14 अगस्त तक किया जाना था। इसके बाद विभाग ने एलाइड विषय वालों के लिए पोर्टल की लिंक ओपन की तो मुख्य विषय के आवेदकों पर भी आपत्तियां दोबारा से लगा दी गई।
जबकि मुख्य विषय के आवेदक पहले ही आपत्तियों का निराकरण कराकर वेरीफिकेशन करा चुके थे। दोबारा आपत्ति लगने की वजह से अब मुख्य विषय के आवेदकों का सत्यापन नहीं हो रहा है।
फर्जी आपत्तियों पर नहीं हो रही कार्रवाई
गेस्ट फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया में संबंधित विषय के आवेदक ही एक-दूसरे पर आपत्तियां लगा सकते हैं। अन्य विषय के आवेदक दूसरे विषय के आवेदक पर आपत्तियां नहीं लगा सकते, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में किसी भी विषय का आवेदक किसी भी विषय में आपत्ति लगा रहा है।
इसके साथ ही भोपाल का आवेदक, सागर में और सागर का आवेदक भोपाल में आपत्तियां दर्ज करा रहा है, जो कि नियम के मुताबिक गलत है। अतिथि विद्वानों ने बताया कि कुछ आईडी तो सिर्फ आपत्ति लगाने ही बनाई गई हैं। जिनकी वजह से वे परेशान हो रहे हैं। ऐसे फर्जी आपित्तकर्ताओं पर नियम के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से फर्जी आपत्तियां लग रही हैं।
भोपाल से लिंक बंद होनी थी
उच्च शिक्षा विभाग को निर्धारित तिथि के बाद भोपाल से पोर्टल की लिंक बंद करनी थी। लेकिन विभाग ने नहीं की। इस वजह से कुछ आवेदकों ने निर्धारित तारीख के बाद भी पोर्टल पर दस्तावेज बदल दिए हैं। एक बार आपत्ति का निराकरण करने के बाद दूसरी बार आपत्ति के लिए लिंक ओपन नहीं होनी थी। लेकिन विभाग ने एलाइड वालों के साथ-साथ मुख्य विषयों वालों की लिंक भी ओपन कर दी। इस वजह से दो-दो बार आपत्तियां लग गई हैं। दूसरी बार लगी आपत्तियों के निराकरण के संबंध में मुझे विभाग से किसी भी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं। इस वजह से दोबारा निराकरण नहीं किया जाएगा। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया का जो शेड्यूल तय किया है, उसी शेड्यूल के हिसाब से प्रक्रिया पूरी होगी।
-डॉ. एसी जैन, गेस्ट फैकल्टी भर्ती प्रक्रिया नोडल प्रभारी
-
कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल -
गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी -
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय कटनी में रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन -
विश्व पर्यटन दिवस पर भोपाल में हुई ‘ट्रेजर हंट कार रैली–सीजन 2’, पर्यटन, रोमांच और भोपाल की विरासत का संगम, रैली में दौड़ीं 45 कारें -
वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में रोजगार का बड़ा अवसर: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया -
एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां -
अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं दयनीय स्थिति पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताई गंभीर चिंता, जांच एवं कठोर कार्यवाही हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र -
मेरे सपनों का भारत’ सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा झिंझरी जेल में चित्रकला प्रतियोगिता, समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन -
MP Teachers Good News: मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 4 हफ्ते में आदेश पालन का अल्टीमेटम -
गोलबाजार रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष 4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, रामनगर की धर्मराज पाठक मंडली करेगी प्रस्तुति -
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट्स पर MDR चार्ज पर रोक से इनकार, केंद्र व RBI को नोटिस -
जलकर राहत योजना के तहत सुभाष चौक में शिविर आयोजित, घर-घर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से किया जा रहा संपर्क,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने मात्र 12 दिन शेष, निगम प्रशासन की बकायेदारों से अपील -
वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया स्थल निरीक्षण,मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -
अग्रवाल नवयुवक मंडल, कटनी द्वारा पाँचवाँ विशाल रक्तदान शिविर संपन्न -
कोष्टा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, गंगाराम कोष्टा अध्यक्ष निर्वाचित -
जलकर राहत योजना: 50 प्रतिशत बकाया जमा करने पर शेष राशि होगी माफ,10 अक्टूबर है योजना की अंतिम तिथि, शासकीय अवकाश में भी खुले निगम के कैश काउंटर -
साधारण परिवार की बेटी वंदना नामदेव ने रचा सफलता का नया अध्याय सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, GATE 2026 भी किया क्वालीफाई; तिलक कॉलेज के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय -
सिंहस्थ के विकास के लिए सीएम मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी मकान पर चलाई गेंती -
स्लीमनाबाद के भेड़ा टेक पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत,सतना से जबलपुर जा रहे थे बाइक सवार, पीछे से आ रहे एलपीडी वाहन ने मारी टक्कर; हादसे के बाद एलपीडी भी पलटा
