Site icon Yashbharat.com

वफादारी : जान देकर डॉगी ने बचाई 30 लोगों की जिंदगी

2018 1image 09 32 516211070firemumbai ll

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा में एक डॉगी ने 30 से ज्यादा लोगों की जान बचाई। एक इमारत में आग लगने के बाद, उस डॉगी ने लगातार भौंककर लोगों को सतर्क किया और लोग अपनी जान बचाकर समय पर वहां से भागे। उसने कई लोगों की जान तो बचा ली, लेकिन बाद में वह खुद आग के हवाले हो गया।

शुक्रवार को हुई इस घटना में एक बिल्डिंग में आग लगने से एक बड़ा हादसा होते-होते टला। लेकिन इस हादसे के टलने में एक डॉगी ने अपनी जान गंवा दी। उसने 30 से ज्यादा लोगों को आगे में जलने से बचाया। इस डॉगी के कारण ही लोग समय पर बिल्डिंग से निकलकर बच सके।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ‘यह डॉगी लगातार आग को देखकर भौंकता रहा जिसके कारण समय पर लोग सतर्क हुए और उन्हें वहां से निकलने में मदद मिली। लेकिन सिलेंडर ब्लास्ट में उस कुत्ते की मौत हो गई।’

इससे पहले हाल ही में एक अन्य डॉगी ने भुवनेश्वर में अपने मालिक और उसके परिवार की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। टायसन नाम के इस कुत्ते ने अपने मालिक और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए एक कोबरा से लड़ाई लड़ी। टायसन ने अपने मालिक के घर के बाहर कोबरा को देखा था और खतरे को भांपते हुए, उसने उससे लड़ने का फैसला किया। डॉगी ने कोबरा को मार दिया लेकिन उसके तुरंत बाद उसकी भी मौत हो गई।

Exit mobile version