Site icon Yashbharat.com

जाजमऊ में सड़क धंसने से बना 18 फीट गहरा ‘वाटर फॉल’ गड्ढा- 9 मकानों पर मंडराया ढहने का खतरा, वीआईपी लेन बंद

जाजमऊ में सड़क धंसने से बना 18 फीट गहरा 'वाटर फॉल' गड्ढा- 9 मकानों पर मंडराया ढहने का खतरा, वीआईपी लेन बंद

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जाजमऊ के सरैया चौराहे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। जाजमऊ को सर्किट हाउस से जोड़ने वाले प्रमुख वीआईपी मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई, जिससे करीब 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा विशालकाय गड्ढा बन गया। सड़क के बीचोंबीच इतना बड़ा गड्ढा होने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन एक लेन को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है।

महीने भर पुरानी लापरवाही पड़ी भारी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले भी इसी जगह पर छोटा गड्ढा हुआ था। उस समय संबंधित विभाग ने बिना किसी तकनीकी जांच के केवल मलबा डालकर गड्ढे को ऊपर से भर दिया था। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण जमीन के अंदर पानी का कटाव बढ़ा और सड़क अचानक अंदर धंस गई।

9 परिवारों के मकानों पर संकट और प्रशासन की चिंता

Exit mobile version