गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर, आरोपी पति ने कोर्ट के बाहर दी एक और कत्ल की धमकी
Guwahati Wife Murder Case: गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर, आरोपी पति ने कोर्ट के बाहर दी एक और कत्ल की धमकी
गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर, आरोपी पति ने कोर्ट के बाहर दी एक और कत्ल की धमकी
असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी पति रामानुज गोस्वामी ने रविवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रामानुज पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या का गंभीर आरोप है।
पड़ोसियों की सूचना पर खुला राज यह खौफनाक मामला 6 सितंबर को तब सामने आया, जब गुवाहाटी स्थित इस कपल के अपार्टमेंट से तेज बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने दोनों को दो दिन से न देखने और उनके फोन बंद मिलने की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने जब फ्लैट का ताला तोड़ा, तो अंदर महिला का सड़ रहा शव मिला।
जांच के दौरान पुलिस के होश तब उड़ गए जब रिया का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर एक पॉलिथीन बैग में रखा हुआ मिला, जबकि शरीर की उंगलियां कटी हुई थीं और धड़ से सिर अलग था। घटना के बाद से आरोपी रामानुज फरार चल रहा था, जिसने बाद में खुद सरेंडर कर दिया।
हत्या के बाद कुबूलनामा और चौंकाने वाले खुलासे कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए आरोपी रामानुज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की बात कुबूल की। उसने बेखौफ होकर कहा कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है, और साथ ही जेल से बाहर आने के बाद एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने की धमकी भी दी।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि उसका प्लान पत्नी के शव को कुत्ते को खिलाने का था, हालांकि किसी कारण से उसकी यह योजना पूरी नहीं हो सकी। पुलिस फिलहाल इस दावे की पुष्टि करने में जुटी है और हत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।