Monday, April 20, 2026
Latest:
अजब गजबअंतराष्ट्रीय

बहादुर डॉगी ने रेप की कोशिश से बचाया अपनी मालकिन को

लंदन। दुनिया में कोई अन्य जानवर कुत्तों की तरह इंसानी भावनाओं के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकता है। डॉगी ने कई बार सही समय पर यह साबित भी किया है। हाल ही में ब्रिटेन में एक बहादुर डॉगी ने अपनी महिला मालिक के प्रति वफादारी साबित करते हुए उसे रेप का शिकार बनने से बचा लिया।

यह घटना बर्कशायर में एक पार्क में हुई थी। डन्स्टेंस ड्राइव के पास पार्क में 36 वर्षीय महिला 2 नवंबर को अपने पालतू डॉगी के साथ टहल रही थी। तभी अचानक पीछे से एक आदमी ने उसे पकड़ लिया। उसने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा।

हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका क्योंकि पालतू डॉगी मालकिन के ऊपर हुए हमले के बाद आक्रामक हो गया और उस आदमी पर हमला कर दिया। इसकी वजह से वह हमलावर मौके से भागने पर मजबूर हो गया।

थेम्स वैली पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला गंभीर रूप से परेशान थी। उसे विशेष अधिकारियों ने काउंसलिंग दी। पीड़ित ने बाद में पुलिस को बताया कि संदिग्ध करीब 5’7” फुट का था और उसकी उम्र करीब 30 साल के आस-पास रही होगी।

पुलिस ने संदिग्ध का स्केच जारी कर लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध के बारे में जानकारी देने की अपील की है। इसके साथ ही डॉगी की बहादुरी की प्रशंसा भी की है। दो महीने पहले शिकागो में भी एक डॉगी की बहादुरी की वजह से महिला के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई थी और हमलावर को वहां से भागना पड़ा था।

अपहरणकर्ता ने महिला को एक पार्किंग क्षेत्र में पकड़ा और उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया था। मगर, इससे पहले कि वह कुछ भी कर पाता, महिला का पालतू डॉगी ने उसे काट लिया। इससे महिला

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply