Site icon Yashbharat.com

यश भारत गरबा महोत्सव की तैयारियां चरम पर, प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी महिलाओंं में अपूर्व उत्साह

helth dans

जबलपुर, यभाप्र। जेडीए पार्क मैदान विजयनगर संस्कारधानी के सबसे बड़े व अनूठे गरबा महोत्सव की तैयारियां जहां चरम पर जा पहुची हैं वहीं प्रतिभागी महिलाओं में भी अपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

सांध्य दैनिक यशभारत की प्रस्तुति व विजय नगर गरबा उत्सव समिति और एलायंस क्लब जबलपुर मार्बल रॉक्स के संयोजन में लगातार आठवें वर्ष में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक जेडीए पार्क मैदान में गरबा महोत्सव का विराट आयोजन किया जा रहा है। मां अम्बें की आराधना के इस गरवा उत्सव में 250 प्रतिभागी चार से पांच घंटे लगातार नॉन स्टाप गरबा के गुर सीख रही हैं। उल्लेखनीय है कि शहर का यह इकलौता गरबा महोत्सव है जहां सिर्फ महिलाएं ही प्रतिभागी रहती हैं। शिविर में 5 साल से लेकर उम्रदराज प्रतिभागी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

यशभारत के संस्थापक आशीष शुुक्ला,एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर मनीष खरे ने बताया कि आयोजन के दौरान अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण स्थल व शिविर के संचालन में पूनम गोस्वामी,निशा खरे, अंजली खरे,नीना गुप्ता, रंजना गुप्ता, ममता कोरी, रश्मि गुप्ता अन्नू गुप्ता गंगा रजक, उषा ठाकुर, श्रद्धा यादव ,सरिता ड़ुडेजा, सुनीता खुटानिया मालती चौहान आदि विशेष सहयोग दे रहीं हैं। महोत्सव में फैशन और स्टाइल का तड़का देखने को मिलेगा। गरबे के लिए प्रतिभागी स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक में नजर आएंगे।

गरबा महोत्सव का ये 4 वां साल है। शहर के लोगों को इस गरबा महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां गरबे के साथ फैशन का नया ट्रेंड भी दिखने को मिल जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई देगा। गरबे के लिए पार्टिसिपेंट्स ने अलग-अलग थीम पर खास और डिजाइनर ड्रेसेस तैयार करवाई हैं।

 

Exit mobile version