Site icon Yashbharat.com

महिला को थी पेट दर्द की शिकायत, पेट में मिला केचप का पैकेट

tomato ketchup

ब्रिटेन। पेट दर्द और सूजन की शिकायत करने के बाद ब्रिटेन की महिला को बाउल डिजीज होना पाया गया। हालांकि, मेडिकल साइंस कई बीमारियों का इलाज करने में सक्षम है, लेकिन कई बार डॉक्टर बीमारी के बारे में गलत अर्थ निकाल लेते हैं।

कई बार मामूली दिखने वाली समस्याएं को भी बड़े उपचार की जरूरत होती है। वहीं, कई बार मामूली सी समस्या को भी गलती से बड़ी बीमारी मान लिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ 41 वर्षीय महिला के साथ। तीन दिन तक पेट में जबरदस्त दर्द और सूजन के बाद पाया गया कि उसे बाउल डिजीज हो गई है।

डॉक्टरों ने उसकी हालत देखने के बाद मान लिया कि उसे क्रॉन डिजीज है, जिसका इलाज तो किया जा सकता है, लेकिन वह बीमारी ठीक नहीं होती। जब उसे डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ, तो की-होल सर्जरी करने का फैसला किया गया।

इस प्रक्रिया में पता चला कि महिला के पेट में हेन्ज टोमैटो केचप के पैकेट के टुकड़े मौजूद हैं, जो महिला की आंतों से चिपके हैं। चिकित्सकों ने कहा कि यह पहला मामला है, जिसमें प्लास्टिक की पैकेजिंग के आंतों में चिपकने से किसी गंभीर बीमारी के लक्षणों की तरह यह दिख रही थी।

Exit mobile version