Moon Impact 2026: 5 अगस्त दोपहर 12:05 बजे चांद से टकराया अनियंत्रित स्पेस-एक्स का रॉकेट; वैज्ञानिकों को मिला रिसर्च का बड़ा मौका

अंतरिक्ष में महा-धमाका: चंद्रमा से टकराया स्पेस-एक्स (SpaceX) रॉकेट का बूस्टर; सतह पर बना विशाल क्रेटर

Moon Impact 2026: 5 अगस्त दोपहर 12:05 बजे चांद से टकराया अनियंत्रित स्पेस-एक्स का रॉकेट; वैज्ञानिकों को मिला रिसर्च का बड़ा मौका

वाशिंगटन/नई दिल्ली: अंतरिक्ष के इतिहास में आज एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटी है। जनवरी 2025 से अंतरिक्ष में अनियंत्रित तैर रहा स्पेस-एक्स (SpaceX) के फैल्कन-9 रॉकेट का एक विशालकाय टुकड़ा (दूसरा स्टेज) आखिरकार बुधवार, 5 अगस्त 2026 को चंद्रमा की सतह से जा टकराया।

भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर हुई इस टक्कर की रफ्तार लगभग 8,690 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस टक्कर के कारण चंद्रमा पर एक नया गड्ढा (Crater) बन गया है और वहां धूल का भारी गुबार उठा है।

 स्कूल बस जितना बड़ा और 4,000 किग्रा भारी था मलबा

स्पेस-एक्स का यह मलबा जनवरी 2025 में ‘फायरफ्लाई एयरोस्पेस’ (Firefly Aerospace) के लूनर लैंडर को चंद्रमा की ओर ले जाने वाले मिशन का हिस्सा था।

 धरती से क्यों नहीं दिखी यह टक्कर?

‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकेट का यह टुकड़ा चंद्रमा के पश्चिमी किनारे पर स्थित आइंस्टीन क्रेटर (Einstein Crater) के पास टकराया है।

 वैज्ञानिकों के लिए अध्ययन का बड़ा मौका

खगोलशास्त्रियों और अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए यह दुर्घटना अध्ययन का एक बड़ा अवसर बनी है। वैज्ञानिक अब इस घटना के जरिए यह समझ सकेंगे कि:

  1. मानव निर्मित (कृत्रिम) वस्तुएं जब अत्यधिक गति से खगोलीय पिंडों से टकराती हैं, तो क्या प्रभाव पड़ता है।

  2. चंद्रमा की ऊपरी सतह (Regolith) की संरचना कैसी है।

  3. इसके साथ ही भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए ‘स्पेस डेब्रिस’ (अंतरिक्ष के कचरे) पर नजर रखने के प्रयासों को तेज करने में मदद मिलेगी।

    भोपाल स्टेशन बायपास करेंगी दो प्रमुख ट्रेनें: संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा कॉर्ड लाइन से चलेंगी मालवा व सोमनाथ एक्सप्रेस, देखें नया टाइम टेबल

Exit mobile version