Site icon Yashbharat.com

कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो…” हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार

कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो..." हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार

कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो..." हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार

कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो…” हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार

हैदराबाद: हैदराबाद में एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 10 दिन पहले मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी।

चाकू से धमकी, गला दबाने का प्रयास और प्राइवेट वीडियो रिकॉर्डिंग

यह मामला 18 जुलाई को अत्तापुर पुलिस थाने (Attapur Police Station) में दर्ज कराया गया था। 30 वर्षीय महिला ट्रेनी अधिकारी ने उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ चौंकाने वाले और गंभीर आरोप लगाए हैं:

 BNS और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज

अत्तापुर पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है:

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही हुए थे फरार, 4 टीमों ने पकड़ा

पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी अपने दोनों दिए गए पतों से गायब हो गए थे और उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

“आरोप झूठे हैं, कानून पर भरोसा है” – आरोपी IPS

दूसरी ओर, हिरासत में लिए जाने से पहले उदय कृष्ण रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

Exit mobile version