Guinness World Record: स्कॉटलैंड के गणितज्ञ का 306 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 18 साल 346 दिन की उम्र में प्रोफेसर बने नाथन थॉमस

18 साल की उम्र में बना दुनिया का सबसे युवा प्रोफेसर: नाथन थॉमस ने तोड़ा 306 साल पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Guinness World Record: स्कॉटलैंड के गणितज्ञ का 306 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 18 साल 346 दिन की उम्र में प्रोफेसर बने नाथन थॉमस

नई दिल्ली / मियामी : जिस उम्र में अधिकांश युवा कॉलेज की दहलीज पर कदम रखते हैं, उसी उम्र में अमेरिका के एक प्रतिभावान युवा ने इतिहास रच दिया है. अमेरिका के रहने वाले 18 वर्षीय नाथन थॉमस (Nathan Thomas) दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर बन गए हैं. उन्होंने महज 18 साल 346 दिन की उम्र में कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर जॉइन कर 306 साल पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

 तोड़ा स्कॉटलैंड के महान गणितज्ञ का 306 साल पुराना रिकॉर्ड

नाथन थॉमस ने मियामी डेड कॉलेज (Miami Dade College) में प्रोफेसर का पद संभालते ही स्कॉटलैंड के महान गणितज्ञ कोलिन मैकलॉरिन (Colin Maclaurin) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मैकलॉरिन ने साल 1717 में 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बनकर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था.

नाथन अब मियामी डेड इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को कंप्यूटर लैंग्वेज ‘C प्रोग्रामिंग’ पढ़ा रहे हैं.

 10 साल की उम्र में कॉलेज एडमिशन, 18 में मास्टर डिग्री

नाथन थॉमस बचपन से ही असाधारण प्रतिभा के धनी रहे हैं:

 प्रोफेसर भी हैं और छात्र भी: अगला लक्ष्य कानून की पढ़ाई

नाथन सिर्फ प्रोफेसर बनकर रुकने वाले नहीं हैं. वे फिलहाल मियामी स्कूल ऑफ लॉ से जूरिस डॉक्टर (Juris Doctor) डिग्री के साथ ग्रेजुएशन भी कर रहे हैं.

साल 2028 तक उन्हें लॉ की डिग्री मिल जाएगी, जिसके बाद वे प्रोफेसर के साथ-साथ एक वकील के रूप में भी काम कर सकेंगे. नाथन का लक्ष्य ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ’ (Intellectual Property Law) में महारत हासिल करना है, ताकि वे साइंस और टेक्नोलॉजी के इनोवेशन में आने वाली कानूनी अड़चनों को सुलझा सकें.

 गिनीज बुक में 2 साल के बच्चे का नाम भी दर्ज

गौरतलब है कि हाल ही में कम उम्र में रिकॉर्ड बनाने वालों में ब्रिटेन के 2 वर्षीय ज्यूड ओवेंस (Jude Owens) का नाम भी शामिल है, जिन्होंने स्नूकर और पूल में महारत हासिल कर महज 2 साल 261 दिन की उम्र में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं.

Exit mobile version