jtamasi se balo ka elaj: गंजेपन और सफेद बालों का रामबाण इलाज है जटामांसी-जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और जबरदस्त फायदे

jtamasi se balo ka elaj: गंजेपन और सफेद बालों का रामबाण इलाज है जटामांसी-जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली : खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. कम उम्र में ही बालों का सफेद होना, तेजी से बाल झड़ना और गंजापन युवाओं की सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है. आयुर्वेद में इस समस्या का एक बेहद असरदार और प्राकृतिक समाधान उपलब्ध है, जिसका नाम है ‘जटामांसी’ (Jatamansi).

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, आयुर्वेद में जटामांसी को बालों के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है. आइए जानते हैं बालों के लिए इसके फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका.

 क्यों खास है जटामांसी?

जटामांसी एक खुशबूदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. इसकी जड़ें देखने में इंसानों के बालों की जटा जैसी लगती हैं, इसलिए इसे ‘जटामांसी’ या ‘बालझड़’ भी कहा जाता है. बाजार में यह आपको तेल, जड़ और पाउडर के रूप में आसानी से मिल जाती है.

 बालों के लिए जटामांसी के चमत्कारी फायदे

  1. हेयर फॉल पर तुरंत ब्रेक: जटामांसी बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है, जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं.

  2. नए बाल उगाने में मददगार: यह सिर की त्वचा (स्कैल्प) में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर गंजेपन की जगह नए बाल उगाने में बेहद असरदार मानी जाती है.

  3. सफेद बालों से राहत: यह असमय सफेद हो रहे बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाने और उन्हें पोषित करने में मदद करती है.

  4. डैंड्रफ और सूखापन खत्म: जटामांसी के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प की ड्राइनेस दूर होती है और डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है.

  5. रेशमी और घने बाल: यह बालों को प्राकृतिक चमक, सॉफ्टनेस और वॉल्यूम (घनापन) देती है.

 इस्तेमाल करने का सही तरीका

 गंजेपन और सफेद बालों के लिए लेप (Home Remedy)

बराबर मात्रा में जटामांसी, बला, कमल और कूठ लें. इन्हें आपस में पीसकर पेस्ट बना लें और सिर पर लेप की तरह लगाएं. कुछ दिनों के नियमित इस्तेमाल से असमय बाल सफेद होना बंद हो जाते हैं और बालों का गिरना रुक जाता है.

 जटामांसी का तेल (Jatamansi Hair Oil)

जटामांसी हेयर मास्क (Jatamansi Hair Mask)

Exit mobile version