सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता… शादी के 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका ने की आत्महत्या; पति, सास और ननद पर BNS के तहत केस दर्ज

सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता… शादी के 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका ने की आत्महत्या; पति, सास और ननद पर BNS के तहत केस दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है। महज 8 महीने पहले बड़े अरमानों के साथ शादी के बंधन में बंधी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से ठीक पहले नवविवाहिता ने एक बेहद भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उसने रुंधे गले से कहा— “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता।”

इस घटना के बाद पुलिस महकमे और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है।

2025 में हुई थी शादी; दहेज और “मनहूस” ताने से परेशान थी मृतका

मृतका सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री (सृष्टि की मां द्वारा दी गई तहरीर में सौरभ रतूड़ी/खत्री) से हुई थी। सौरभ एक सरकारी कर्मचारी है, जबकि सृष्टि स्वयं भी एक सरकारी शिक्षिका थीं।

मृतका की मां सीमा कंडारी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं:

 परिजनों से छिपाई गई मौत की खबर

सृष्टि के परिजनों के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को जब सृष्टि से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने एक परिचित को उसके घर भेजा। वहां पता चला कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार श्रीनगर (गढ़वाल) से देहरादून पहुंचा, तो उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

मां का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की मौत या अस्पताल ले जाने की कोई सूचना तक नहीं दी और पूछने पर व्यस्त होने का बहाना बनाया।

पुलिस की कार्रवाई: BNS की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए डोईवाला पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की है:

Exit mobile version