25 शादियां और ₹600 करोड़ की ठगी: सीतापुर में BJP विधायक के समधी पर गंभीर आरोप, विधायक ने रोते हुए तोड़ा रिश्ता
सीतापु। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शादी का झांसा देकर देश भर की दर्जनों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेवता सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज कुमार त्रिवेदी पर लगभग 25 महिलाओं से फर्जी तरीके से शादी रचाने और उनसे करीब ₹600 करोड़ रुपये, नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात ठगने के संगीन आरोप लगे हैं।
कलेक्ट्रेट पहुंचीं पीड़िताएं, ADM को सौंपा पत्र
महाराष्ट्र, प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई पीड़ित महिलाओं ने सीतापुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (ADM) आयुष चौधरी से मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि आरोपी अनुज त्रिवेदी मैट्रीमोनी वेबसाइटों के जरिए अकेली, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। उसने फर्जी नाम व फर्जी आधार कार्ड बनवाकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी करके उनका आर्थिक, मानसिक व सामाजिक शोषण किया।
पीड़िताओं ने प्रशासन से मांग की है कि:
-
आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों और बैंक खातों की त्वरित निष्पक्ष जांच की जाए।
-
आरोपी और उसके परिवार पर सख्त से सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विधायक ने बेटी संग फेसबुक लाइव आकर तोड़ा नाता
मामले में नाम घसीटे जाने और समधी पर आरोप लगने के बाद सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी (डॉ. प्रज्ञा तिवारी) के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना पक्ष रखा।
-
खुद को बताया ठगी का शिकार: विधायक ज्ञान तिवारी वीडियो में बेहद भावुक और रोते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर से की थी। उन्हें बताया गया था कि परिवार रियल एस्टेट का बड़ा कारोबारी है।
-
फांसी की मांग: विधायक ने कहा, “ऐसी धोखाधड़ी करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी दी जाए। अगर इसमें मेरे दामाद (प्रखर) की भी संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई हो।”
-
रिश्ता खत्म करने का ऐलान: उन्होंने घोषणा की कि वह और उनकी बेटी अनुज त्रिवेदी व उनके परिवार से सारे रिश्ते पूरी तरह खत्म कर रहे हैं।
आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में
गौरतलब है कि आरोपी अनुज त्रिवेदी (निवासी: ग्राम चंद्रावल, मिश्रिख, सीतापुर) को महाराष्ट्र की डोंबिवली पुलिस ने कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत/जेल में है। पुलिस अब आरोपी के फर्जी दस्तावेजों, नेटवर्क और विभिन्न राज्यों में दर्ज मुकदमों की कड़ियों को जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
-
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
