जबलपुर में ‘स्टिंग ऑपरेशन’: गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़

जबलपुर में 'स्टिंग ऑपरेशन': गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़

जबलपुर में ‘स्टिंग ऑपरेशन’: गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में भ्रूण के लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात कराने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजी गई महिला पुलिस आरक्षकों की मदद से दो प्रतिष्ठित सोनोग्राफी सेंटरों पर छापेमारी की और उन्हें रंगे हाथों पकड़ते हुए तुरंत सील (Seal) कर दिया।

महिला आरक्षक बनीं फर्जी मरीज, ऐसे खुला पूरा खेल

पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ सोनोग्राफी सेंटरों में पीसीपीएनडीटी एक्ट (PCPNDT Act) की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से लिंग परीक्षण किया जा रहा है और बेटी होने पर मोटी रकम लेकर गर्भपात की सुविधा दी जा रही है।

दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों सेंटरों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बिल बुक और कंप्यूटर-लैपटॉप का इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है:

शादी के 5 दिन बाद पग फेरे की रस्म के दौरान गहने-नकदी लेकर मैक्स गाड़ी से भागी दुल्हन

  1. सेंटर सील: प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद मढ़ाताल और अधारताल स्थित दोनों सोनोग्राफी सेंटरों को सील कर दिया गया है।

  2. नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस: पुलिस अब जब्त रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि इस काले कारोबार में कौन-कौन से डॉक्टर, दलाल और अस्पताल शामिल हैं तथा अब तक कितने अवैध परीक्षण किए जा चुके हैं।

Exit mobile version