Site icon Yashbharat.com

भाजपा रानीताल कार्यालय के सामने सुबह 11:00 बजे कर लूंगा आत्मदाह: बागी नेता

images 12

जबलपुर। लगभग सभी विधानसभाओं मे घोषित प्रत्याशी का विरोध के स्वर उठ रहे हैं। लेकिन अब नौबत आत्मदाह देने की धमकी तक आ गई है। ऐसी यह धमकी पश्चिम क्षेत्र के बागी नेता ने दी है, नाम अवतार सिंह मामा है
इनका दावा है कि मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूँ मैंने पार्टी की सेवा चालीस साल से की. पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मांग थी की पश्चिम विधानसभा का प्रत्याशी भाजपा का कार्यकर्ता हो ना कि अकाली दल का फिर अकाली दल के प्रत्याशी हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को पांचवीं बार टिकट क्यो दिया ? भाजपा ने मुझे और पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। इसकी मै घोर निंदा करते हुए मैं आपका अपना अवतार मामा कल भाजपा रानीताल कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे आत्मदाह करूंगा।
इनका आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी हरेंद्रजीत सिंह बब्बू अकाली दल के प्रत्याशी हैं और भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। इन्होंने अपने नाम का प्रस्ताव भी पार्टी के समक्ष रखा। पूर्व में नेताजी ने 24 घंटे का समय पार्टी को दिया था। लेकिन मांग पूरी ना होने पर, गुरुवार को भाजपा कार्यालय के सामने नेताजी का “विरोध की नौटंकी” नाटक का प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे आयोजित है। अब देखना है की इस नौटंकी का क्लाइमेक्स कितना दिलचस्प होगा।

Exit mobile version