jabalpur

मामा ने मामा की कर दी अनदेखी, नहीं कर पाए आत्मदाह

राजनीति के राखी सावंत। जबलपुर। पश्चिम विधानसभा से हरेंद्र जी बब्बू का नाम आने के बाद क्षेत्रीय नेताओं में विरोध देखा जा रहा है। सबसे मुखर विरोध दावेदारी कर रहे अवतार सिंह मामा कर रहे हैं । इसी कड़ी में उनके द्वारा गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे भाजपा रानीताल कार्यालय के सामने आत्मदाह का ऐलान भी कर दिया था। अपनी घोषणा का पालन करते हुए, मामा सुबह तय समय पर अकेले ही भाजपा कार्यालय के सामने जा पहुंचे और आत्मदाह की जमकर नौटंकी की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने मामा को अपना मेहमान बना लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस के आने के बाद भी मामा शांत नहीं हुए,इस बीच प्रदेश के मुखिया को भी कोसते नजर आए। उनकी नाराजगी यह थी कि उन्होंने भाजपा आलाकमान को अपने नाम का प्रस्ताव दिया था जिसकी अनदेखी करने की हिमाकत आला नेताओं ने की जिसे देख मामा बागी हो गए। बहरहाल काफी समय तक चली इस नौटंकी का पटाक्षेप पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। दिवाली के दूसरे दिन अवकाश होने के बावजूद मामा की नौटंकी को देखने, काफी दर्शक तय समय पर पहुंच गए थे, आत्मदाह करते देखने का सुखद क्षण कोई भी छोड़ना नहीं चाहता था, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप ने इस अवसर को गवा दिया। लिहाजा लोगों ने पुलिस को भी कोसा जिनकी वजह से संस्कारधानी को एक बड़ी खबर से महरूम होना पड़ा।

Leave a Reply

Back to top button