Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

टिकट न मिलने पर भाजपा से नाराज नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

जबलपुर: प्रदेश में प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट आने से जहां कुछ नेता बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं टिकट प्रत्याशी का विरोध भी देखने को मिल रहा है। लेकिन सत्ता में आने के लिए जान गवाने की हद तक पहुंच जाने जैसा एक किस्सा सामने आया है। जहां भाजपा सरकार से नाराज भाजपा के ही नेता अवतार सिंह ने आत्मदाह तक करने की सोच ली।

दरअसल पश्चिम विधानसभा में अवतार सिंह को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया जब पार्टी ने हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को टिकट दे दी। इस बात से नाराज नेता जिले के भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने पहुंच गए। वे इतने परेशान थे कि वे बेहोश हो गए और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आत्मदाह का कारण पूछे जाने पर उनका कहना था कि उन्होंने अपना सारा जीवन जनता की सेवा मे लगाया है। पार्टी अकाली बब्बू को भाजपा की तरफ से लड़ा रही है। जिससे सारी सिक्ख कौम का अपमान हुआ है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply