katniमध्यप्रदेश

प्रियंका अनिल गुप्ता बनीं खरे केशरवानी समाज की महिला प्रादेशिक अध्यक्ष,समाजजनों ने दी बधाई, प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद

प्रियंका अनिल गुप्ता बनीं खरे केशरवानी समाज की महिला प्रादेशिक अध्यक्ष,समाजजनों ने दी बधाई, प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मी

कटनी। खरे केशरवानी समाज ने  प्रियंका अनिल गुप्ता को महिला प्रादेशिक अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समाजजनों ने कहा कि महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। प्रियंका अनिल गुप्ता के नेतृत्व में समाज की महिलाओं को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्रदेश स्तर पर विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि वे समाज और प्रदेश का नाम इसी तरह रोशन करती रहें। उनके महिला प्रादेशिक अध्यक्ष बनने पर समाज में खुशी का माहौल रहा।

Back to top button