स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निगम की सख्ती,गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर लगाया 5,100 रुपये का जुर्माना

स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निगम की सख्ती,गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर लगाया 5,100 रुपये का जुर्मान
कटनी -नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार 22 सितंबर को निगम के विभिन्न क्षेत्रीय दलों द्वारा कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखे जाने के मामलों में कुल 5,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। क्षेत्र क्रमांक 02 में सार्वजनिक स्थान पर बिल्डिंग मटेरियल रखे जाने पर 4,000 रुपये तथा क्षेत्र क्रमांक 01 एवं 08 में गंदगी पाए जाने पर कुल 1,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थलों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना भी है। निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा निर्माण सामग्री को सड़क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर न रखें।
निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में निरीक्षण एवं कार्रवाई का क्रम लगातार जारी रहेगा।








