मोटवानी फार्म हाउस में गणेश पर्व की धूम, हवन पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, विशेष आकर्षण का केंद्र बनी गौरी नंदन श्री गणेश के विभिन्न स्वरूपों की 101 गणेश प्रतिमाएं
मोटवानी फार्म हाउस में गणेश पर्व की धूम, हवन पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, विशेष आकर्षण का केंद्र बनी गौरी नंदन श्री गणेश के विभिन्न स्वरूपों की 101 गणेश प्रतिमाएं
कटनी(YASHBHARAT.COM)। माधवनगर स्टेशन के समीप स्थित मोटवानी फार्म हाउस में दस दिवसीय गणेश पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यहां प्रथम पूज्य गजानन महाराज की 101 प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं, जो क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण व शहरवासियो के गणेश पर्व में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फार्म हाउस संचालक सुशील मोटवानी ने बताया कि गणेश पर्व के तहत आज 23 सितंबर को हवन पूजन और भंडारे का आयोजन दिन में किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को निवार पहाड़ी की भजन मंडली के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में भी भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इसके अलावा यहां प्रतिदिन सुबह से विधि विधान के साथ पूजन अर्चन एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
मोटवानी परिवार द्वारा रोज शाम 7:00 बजे से भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजन महाआरती के उपरांत महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।
101 भगवान श्री गणेश की दिव्य प्रतिमाओं के दर्शनार्थ सायं को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मोटवानी परिवार ने नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अपील की गई है कि भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित करें।








