कन्या महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत’ पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को छात्राओं ने रचनात्मक अंदाज में किया प्रस्तुत
कन्या महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत’ पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संदेश को छात्राओं ने रचनात्मक अंदाज में किया प्रस्तु
कटनी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में बुधवार को प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. शिल्पी सिंह के संयोजन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य, समान अवसर एवं सशक्तिकरण जैसे विषयों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम, तनिशा सोनखरे, भूमि बैरागी एवं रूकमणी लोधी ने द्वितीय, जबकि मनीषा अहिरवार, नैनशी पटेल एवं साक्षी चक्रवर्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समानता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। रशिका राज ने प्रथम, रेशमा पासी ने द्वितीय और सृष्टि सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ. शिल्पी सिंह ने छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।








