Site icon Yashbharat.com

भाजपा में कूपन से 70 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, हर जिले को टारगेट

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अगस्त में प्रदेश के सभी जिलों से 70 करोड़ रुपए एकत्र करेगी। इसके लिए सभी जिलों को 500, 1 हजार और 2 हजार रुपए के कूपन भेजे जा रहे हैं।

अर्थ संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे ने बताया कि जिला अर्थ संग्रह समिति की जिलेवार बैठकें 30 जुलाई तक संपन्न होगी। इंदौर और उज्जैन जिले की बैठक सोमवार को हुईं, इसमें तय किया गया कि दोनों जिलों में कम से कम ढाई हजार लोगों से संपर्क कर उन्हें कूपन सौंपकर राशि जुटाना है।

यह राशि विधानसभा चुनाव पर खर्च की जाएगी। अर्थ संग्रह अभियान 1 अगस्त से आरंभ कर 30 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। मोघे के मुताबिक जिलों की डिमांड के हिसाब से कूपन भेजे जा रहे हैं। चुनाव प्रबंधन से जुड़ी समितियों की बैठक ली इधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने सोमवार को चुनाव प्रबंधन से जुड़ी समितियों की बैठक ली। इसके साथ ही महामंत्री वीडी शर्मा से विधानसभा सम्मेलन के बारे में चर्चा की। वहीं उपाध्यक्ष विजेश लूणावत से प्रचार प्रसार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

Exit mobile version