Latest

बड़ी खबर: BSNL और MTNL नहीं होंगे बंद, सरकार का ऐलान, कैबिनेट ने भी लगाई मुहर

नई दिल्‍ली। BSNL और MTNL के बंद होने की अटकलों पर आखिर सरकार ने विराम लगा दिया है। बुधवार शाम कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया कि सरकार इन्‍हें बंद नहीं करेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन दोनों का विलय कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) को मिलाने का फैसला किया। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की और आश्वासन दिया कि एमटीएनएल या बीएसएनएल को न तो बंद किया जा रहा है और न ही विनिवेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ” बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय हो जाएगा और सरकार 29,937 करोड़ रुपये कंपनियों के रिवाइव के लिए रखेगी। ” दोनों फर्मों के लिए केंद्र सरकार के पैकेज में 15,000 करोड़ रुपये के सॉवरेन बॉन्ड शामिल हैं।

विलय की प्रक्रिया के दौरान, MTNL BSNL की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करेगी। प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को लागत में कटौती के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) की पेशकश की जाएगी।

ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Union Minister Ravi Shankar Prasad: Neither MTNL or BSNL are being closed, nor being disinvested, nor is being hired to any third party.

Twitter पर छबि देखें
बीएसएनएल और एमटीएनएल दोनों ही घाटे में चल रही कंपनियां हैं। बीएसएनएल के पास ऑन रोल पर 1.76 लाख कर्मचारी हैं और कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में ₹ 13,804 करोड़ का शुद्ध नुकसान दर्ज किया है। कंपनी 2009-10 से लगातार घाटा उठा रही है। एमटीएनएल पिछले कुछ वर्षों में निरंतर घाटा उठा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply