कटनी में कोरोना की फिर चिंतित करने वाली खबर आई है। 492 सेम्पल की रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव, में एसडीएम एवं उनकी पत्नी भी संक्रमित मिली हैं।
कटनी। कटनी में आज 492 सेम्पल की रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमे जिले में पदस्थ एसडीएम एवं उनकी उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
इसके अलावा गुरुनानक प्लास्टिक कम्पनी बरगवां में कार्यरत 40 वर्षीय पुरूष, कन्हवारा देवसरी इंदौर गाँव निवासी 35 वर्षीय महिला, बड़वारा के धनवारा निवासी 24 वर्षीय युवक, नगर परिषद कैमोर निवासी 30 साल का युवक, 20 साल की महिला, ढीमरखेड़ा के ग्राम मंधाना निवासी 38 वर्षीय युवक एव बरही निवासी 34, 36, 44, 51 वर्षीय पुरूष एवं 35 साल की महिला शामिल है। इस तरह जिले में अब कुल संक्रमित 417 हो गए है।
