बैठक में बोले जबलपुर SP- गुंडे बदमाशों के खिलाफ सख्ती से निपटें
जबलपुर, आशीष शुक्ला। jabalpur, यशभारत। पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर मे आज दिनाॅक 19-नवम्बर को रात्रि 10 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर थाना प्रभारियों की बैठक ली।
बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एंव समस्त थाना प्रभारी शहर उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को विगत दिनों में संपन्न हुए धर्मिक त्यौहारों एवं आयोजनों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी बहुत ही अच्छी ड्यूटी कर रहे हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सम्बंध में थानें मे पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियो को प्रतिदिन गणना मे ब्रीफ किया जाय कि ये लडाई लंबी है, ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखे, हर आधा-एक घंटे में सैनेटाईजर का उपयोग करें एवं साबुन पानी से हाथ धोयें, गर्म पानी का गरारा करें एवं गर्म पानी पियें, जब भी घर जायें, पहने हुये कपड़ों को बाहर ही उतार दें, एवं साबुन पानी में भिगो दें तथा साबुन पानी से नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करें, इसी प्रकार जब फरियादी थाने आता है मास्क लगाया हुआ हो सुनिश्चित करें तथा उनके भी हाथ साबुन पानी से धुलवायें जायें ।
महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये राहत, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। की गयी कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत राशि दिलाई जायेे।
गुण्डे बदमाशों एवं चाकूबाजों तथा आसमाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 110 जाफौ. जिलाबदन, एन.एस.ए. की जाय, इसके साथ ही पूर्व में पकड़े गए चाकूबाजों एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों की चेकिंग करते हुए उनके गुजर-बसर की जाॅच की जाय। प्रायः देखा गया है कि पूर्व में पकडे गए गुण्डे, बदमाश एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों के द्वारा ही घटनाये की जाती है सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी नहीं होना चाहिए, प्रतिदिन शाम के समय ऐसे सार्वजनिक स्थान एवं शराब की दुकानें जिनके आस-पास शराबखोरी होती है तथा ऐसे स्थान जहाॅ पर आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है चिन्हित करते हुए भ्रमण करें।
कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु जो लोग मास्क नहीें लगा रहे है, सोशल डिस्टंेस का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार पूर्व की भाॅति चालानी कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही प्रशासनिक एवं नगर-निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए ऐसे दुकानदार जो सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर एवं करा रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही हो।
गंभीर घटनाओं में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी की जाय। साल आखिरी चल रहा है लगभग सवा माह बचे हैं थानों में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत की संबंधित राजपत्रित अधिकारी समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निकाल करायें। कोई भी अपराध अकारण लंबित नहीं होना चाहिए।

