देश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। रविवार को तो चार महीने में पहली बार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। तीन महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं। छह राज्यों में गंभीर होते हालात छह राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। 80 फीसद से ज्यादा नए मामले इन्हीं राज्यों से मिल रहे हैं। रविवार को 93.14 फीसद नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। पिछले एक दिन के दौरान छह राज्यों में 86.8 मौतें हुई हैं।
इनमें महाराष्ट्र (92), पंजाब (38), केरल (15), छत्तीसगढ़ (11), तमिलनाडु (8) और केरल (7) शामिल हैं। गुजरात में होली उत्सव पर रोक, होलिका दहन की अनुमति गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राज्य में होली उत्सव के आयोजन पर रोक रहेगी, सिर्फ सीमित लोगों के साथ होलिका दहन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को रंग खेलने की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबरकांठा जिले में एक ट्रस्ट की तरफ से संचालित छात्रावास में 39 छात्रों को संक्रमित पाया गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में महामारी की दूसरी लहर शुरू हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 43,846 नए मामले मिले हैं। 97 दिनों बाद एक दिन में महामारी की वजह से इतनी मौतें हुई हैं। मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 15 लाख 99 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 11 लाख 30 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,59,755 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 3,09,087 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 2.66 फीसद है।
-
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला मध्यप्रदेश दौरा: इंदौर-उज्जैन में रहेंगे, शिप्रा आरती और भस्म आरती में होंगे शामिल -
बाड़ी में उगा रखे थे गांजे के 32 पौधे, बड़वारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा,21 किलो हरे गांजे के पौधे जब्त, कीमत करीब 2.04 लाख रुपये -
चेतनोदय तीर्थ की भूमि नहीं बिकेगी, जैन समाज ने महासभा में लिया सर्वसम्मत निर्णय,धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा समर्पित भूमि के विक्रय पर रोक, तीर्थ क्षेत्र के संरक्षण और विकास का लिया संकल्प -
कन्या महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े में पुस्तक प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,भारतीय ज्ञान परंपरा से छात्राओं को जोड़ने का किया जा रहा प्रयास -
यूजीसी बिल के विरोध में अनशन, 18 को आत्मदाह की चेतावनी,सांसद को आंदोलन स्थल पर बुलाकर मांगें सुनने की मांग, 7 सितंबर से कलेक्ट्रेट के सामने जारी है अनशन -
मुरैना: पोरसा में ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो जैन समाज के युवकों की मौके पर मौत -
अशोक कॉलोनी में दवा व्यवसायी के सूने मकान में लाखों की चोरी,बाउंड्री कूदकर घुसे आधा दर्जन बदमाश, अलमारी तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े पुलिस गस्त पर उठे सवालिया निशान -
MP में पटवारी संघ ने खोला मोर्चा: स्वामित्व योजना-2026 के अतिरिक्त काम का विरोध, CM के नाम सौंपा ज्ञापन -
3D Printing Surgery AIIMS: एम्स भोपाल में 3D प्रिंटिंग तकनीक से सफल सर्जरी, जानिए पैर की हड्डी से कैसे बना नया जबड़ा -
CM E-Scooty Yojana MP: 19 सितंबर को मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे स्कूटी का पैसा; जानिए 3 साल तक वाहन बेचने पर क्यों लगा बैन -
भोपाल मैं आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में कटनी के प्रतिनिधि मंडल ने की सहभागिता -
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मझगवां फाटक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे 25 पौधे -
MP Hospital Fire Case: जबलपुर न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, MP सरकार से मांगी अवैध अस्पतालों पर एक्शन रिपोर्ट -
आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रशासनिक निर्णय बनते हैं निष्पक्ष और लोककल्याणकारी,जन जागृति अभियान में नैतिक मूल्यों, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
सस्ते फोन पर बेहिसाब रील्स: डेटा खपत में बिहार ने महाराष्ट्र-यूपी को पछाड़ा, जानिए किस पायदान पर है मध्य प्रदेश -
दवा व्यवसायी के सूने आवास में लाखों की चोरी, अशोक कॉलोनी में वारदात से भय व दहशत का माहौल -
चाकघाट नगर परिषद CMO का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल: महिला कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी एजेंसियां -
निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त तपस्या परिहार ने किया निरीक्षण,रिकार्ड के व्यवस्थित संधारण के साथ स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधायुक्त कार्यालय रखने के निर्देश -
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ व्यवसाय करने पर निगम की कार्यवाही,बरगवां में अतिक्रमण हटाकर सामग्री की गई जब्त -
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ- प्रशासन सख्त, अफसरों की तय होगी सीधी जवाबदेही
