Site icon Yashbharat.com

प्रदेश में एससी-एसटी को लेकर विरोध जारी-अब लोगों ने कराया सामूहिक मुंडन, फिर टकली फोटो को लेकर हुए ट्रोल

takle

अशोकनगर। प्रदेश में एससी-एसटी को लेकर विरोध जारी है। इसी क्रम में अशोकनगर में एक विशाल सामूहिक मंडन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तुलसी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और बुजुर्गों ने एक्ट के विरोध में मुंडन कराया।

एक्ट विरोधियों ने पीएम मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी सांसदों के प्रतीकस्वरूप फोटो लगाकर उन्हें मृत मानते हुए यह मुंडन कराया। इस दौरान युवाओं ने रुदन किया और नारेबाजी की।

मुंडन के बाद सभी सांसदों के फोटो को सांकेतिक अर्थी पर रखकर शहर में घुमाया गया। अर्थी के दौरान वास्तविकता दिखाने के लिए उल्टे बाजे भी बजाए गए। वि‍रोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों के फोटो को जूतों से मारा और उनके ऊपर काली स्याही भी फेंकी गई। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि यह वि‍रोध किसी एक दल का न होकर संसद में बैठे हर व्यक्ति का है, जो बिल पास होने के दौरान वहां मौजूद था। लेकिन इन सबसे परे लोग मजाकिया हो गए हैं। टकली फोटो को लेकर इन्‍हे ट्रोल  कर रहे हैं, टकली फोटो को नाइस और लाइक जैसे कमेंट दे रहे हैं। इन कमेटस पर टिप्‍पणी करने वालों की लाइन बहुत लंबी है जो इन्‍हे बेस्‍ट ऑफ लक के विश दे रहे हैं।

Exit mobile version