मध्यप्रदेश

ट्रोल हो रहीं टकली अतिथि शिक्षक, सरकार से मांगे पूरी करवाने महिलाओं ने किया ऐसा काम

भोपाल : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों ने आंदोलन दिन ब दिन तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिला गेस्ट टीचरों ने मुंडन कराकर टकली बन गईंऔर अपना विरोध जताया और सरकार को जमकर कोसा। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से भोपाल के शाहजहांनी पार्क में गेस्ट टीचर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन में हजारों की तादाद में गेस्ट टीचर मौजूद हैं।
18 14 114307070mundan ll

आंदोलन के तहत गेस्ट टीचरों ने मुंडन कराया। जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। मुंडन कराने वालों में रतलाम की संगीता पाटीदार, ग्वालियर की नीतू सिंह राजावत, इंद्रकुमार मिश्रा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। आंदोलन कर रहे गेस्ट टीचरों का कहना है कि सरकार ने अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की है और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगी। इससे पहले भी गेस्ट टीचरों ने जून महीने में अंबेडकर मैदान में बड़ा आंदोलन किया था। उस वक्त भी कई टीचरों की ओर से मुंडन कराया गया था।

 

Leave a Reply

Back to top button