कराची. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन शुक्रवार को कराची के रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गया। पीआईए की फ्लाइट पीके 8303 लाहौर से कराची आ रही थी। एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर और लैंडिंग से चंद मिनट पहले प्लेन का इंजन फेल हो गया। उसमें आग लग गई और वह जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया। प्लेन में 91 यात्री और 7 क्रू मेंबर में सवार थे। इनमें 51 पुरुष, 31 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे।
Last Radio conv. of PK8303
"We have lost the engine." #planecrash pic.twitter.com/4nolMdFiMY— أومير رزاق🔥 (@itsUmerRazaq) May 22, 2020
अधिकारियों ने अब तक 57 मौतों की पुष्टि की है। इनमें एक 5 साल का एक बच्चा और एक सीनियर जर्नलिस्ट अंसारी नकवी भी शामिल हैं। अभी यह निश्चित नहीं है कि सभी शव यात्रियों के हैं या फिर इनमें से कुछ कॉलोनी के निवासी हैं। अधिकारियों ने विमान में सवार दो यात्रियों बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसीडेंट जफर मसूद और जुबैर के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हादसे कहा कि हादसे से दुखी हूं पर अभी हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य हैं।
Shocked & saddened by the PIA crash. Am in touch with PIA CEO Arshad Malik, who has left for Karachi & with the rescue & relief teams on ground as this is the priority right now. Immediate inquiry will be instituted. Prayers & condolences go to families of the deceased.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) May 22, 2020
यह प्लेन कराची में मॉडल कॉलोनी के जिन्ना गार्डन इलाके में गिरा। वहां कई घरों में आग लग गई। इस इलाके को मलीर भी कहा जाता है। पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इंजन फेल हो जाने के बारे में बताया, लेकिन लैंडिंग से ठीक एक मिनट पहले संपर्क टूट गया।
आखिरी बातचीत में पायलट ने कहा था- इंजिन फेल हो गया
विमान के पायलट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है। इसमें पायलट ने कहा था कि इंजन फेल हो गया है। अधिकारियों ने लैंडिंग के लिए दोनों रनवे खाली करवा लिए थे, लेकिन पायलट ने विमान घुमा दिया। एटीसी का कहना है कि पायलट ने किस वजह से ऐसा किया, यह अभी जांच का विषय है।
Last Radio conv. of PK8303
“We have lost the engine.” #planecrash pic.twitter.com/4nolMdFiMY— ???? ?? (@itsUmerRazaq) May 22, 2020
पायलट ने प्लेन को रिहाइशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की
पायलट का नाम सज्जाद गुल है। चश्मदीदों का कहना है कि पायलट ने प्लेन को रिहाइशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की। इसी वजह से कम घरों को नुकसान पहुंचा। प्लेन में एक को-पायलट और तीन एयर होस्टेस भी थीं। पीआईए के प्रवक्ता ने जियो न्यूज से कहा- यह प्लेन ए-320 था और 15 साल पुराना था।
List of crew-members names #PlaneCrash #Karachi #Lahore #Airbus320 #PK8303 pic.twitter.com/i1WqJXbr3w
— Gharidah Farooqi (@GFarooqi) May 22, 2020
पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथॉरिटी पर सवाल
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काफी पास तक दो से तीन मंजिला मकान बने हुए हैं। जबकि एयरपोर्ट के इतने नजदीक घर बनाने की इजाजत नहीं होनी थी। अगर एयरपोर्ट के पास रिहाइशी इलाके की इजाजत नहीं होती तो शुक्रवार को हुए इस हादसे की वजह से घरों में आग नहीं लगती।
पाकिस्तान में 10 साल में 6 बड़े विमान हादसे
1. 28 जुलाई, 2010- कराची से उड़ान भरने वाली निजी एयरलाइन एयरब्लू के विमान एयरबस 321 लैंड करने के दौरान इस्लामाबाद के बाहर पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सभी 152 लोगों की मौत हो गई।
2. पांच नवंबर, 2010- कराची में टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद एक ट्विन इंजन वाला प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें इटली की एक ऑयल कंपनी का स्टाफ था। हादसे में 21 लोग मारे गए।
3. 28 नवंबर, 2010- कराची से उड़ान भरने के बाद जॉर्जियन एयरलाइन सनवे का एलुशइनआईएल-76 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 लोग मारे गए।
4. 20 अप्रैल, 2012- इस्लामाबाद के बाद भोज एयरबस 737 का एक प्लेन क्रैश हो गया, इसमें क्रू मेंमबर समेत 128 यात्रियों की मौत हुई।
5. आठ मई, 2015- पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर गिलगित में क्रैश हो गया। इस दौरान आठ लोग मारे गए। इसमें नार्वे, फिलिपींस, इंडोनेशिया के राजदूत और मलेशिया और इंडोनेशिया के दूत की पत्नी भी शामिल थीं।
