पहली बार सीट बेल्ट लगी 8 स्कूल बसों को मिला फिटनेस

इंदौर।आरटीओ में पहली बार बुधवार को सीट बेल्ट लगी आठ स्कूली बसों को फिटनेस दिया गया। खास बात यह है कि जिस स्कूल के प्रिंसिपल ने बसों में सीट बेल्ट को लेकर विरोध किया था, उस स्कूल की भी कुछ बसें इनमें शामिल हैं।

आरटीओ जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने बताया नियमानुसार नई बसों को फिटनेस करवाना होता है। दोपहर बाद शहर के दो प्रमुख स्कूलों की आठ बसें आरटीओ पहुंची थीं। इन सभी में सीट बेल्ट थे। डीपीएस बस हादसे के बाद प्रशासन ने सीट बेल्ट अनिवार्य किया था। प्रशासन, आरटीओ, पालक और स्कूल संचालकों की बैठक में जब इस स्कूली बसों में सीट बेल्ट अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा गया तो स्कूल संचालक और प्रिंसिपल इसके विरोध में आ गए थे। उनका कहना था बच्चे आपात परिस्थिति में सीट बेल्ट नहीं खोल पाएंगे। इस पर कोर्ट में याचिका भी लगी थी।

Exit mobile version