Site icon Yashbharat.com

T20 World Cup अंग्रजों को भारत ने दिया 254 रन का टारगेट, लोग बोले ये तो ढाई गुना लगान में फंसाया

igalda bnama bharata 330f5d02c023345e49b2989205b7c048

T20 World Cup टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए लोग बोले ये तो ढाई गुना लगान में फंसाया

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 260 रन है। जोकि 2007 में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने बनाया है।

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार 250 रन का आंकडा पार किया है। टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में 256 रन बनाए थे।

टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

Exit mobile version