निगमायुक्त एवं सीईओ जिला पंचायत ने के.सी.एस. स्कूल में निर्माणाधीन जी प्लस टू ई-लाइब्रेरी का किया संयुक्त निरीक्षण शेष कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करानें अधिकारियों को दिए निर्देश

निगमायुक्त एवं सीईओ जिला पंचायत ने के.सी.एस. स्कूल में निर्माणाधीन जी प्लस टू ई-लाइब्रेरी का किया संयुक्त निरीक्षण शेष कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करानें अधिकारियों को दिए निर्दे

कटनी – के.सी.एस. स्कूल परिसर में डी.एफ.एफ मद से 101.74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन जी प्लस टू ई-लाइब्रेरी भवन का सोमवार शाम संयुक्त रूप से निरीक्षण नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा कर शेष कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से साथ शीघ्र पूर्ण करानें के निर्देश अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि को दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे एवं क्षेत्रीय उपयंत्री संजय मिश्रा ने बताया कि डीएमएफ मद से 2092 वर्ग फुट पर दो तल की ई- लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है जिसके प्रथम तल मे 8 बाई 8 वर्ग फुट के दो बाथरूम की सुविधा सहित कुल छात्रों की बैठक क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निगमायुक्त सुश्री परिहार एवं सीईओ श्रीमती कौर द्वारा ई- लाईब्रेरी में कराये जा चुके कुल कार्य का अवलोकन करते हुए कार्य के भुगतान की वर्तमान स्थिति तथा शेष कार्य में खर्च होने वाली अतिरिक्त राशि की भी जानकारी ली गई।
तथा अधिकारियों एवं संबंधित कार्यपालन एजेंसी को निर्देशित किया कि शेष निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी सुविधा समय पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान उपस्थित तकनीकी अमले से निर्माण से संबंधित कई आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

निगमायुक्त एवं सीईओ ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, अतः कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री लोक निर्माण विभाग जे.पी.पटेल, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि श्री नाकरा मौजूद रहे।

Exit mobile version