Site icon Yashbharat.com

कटनी शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

congress list delhi elections

कटनी शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारीकटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कटनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की स्वीकृति के उपरांत यह नियुक्तियां जारी की गईं। आदेश 2 मार्च 2026 को जारी हुआ, जिस पर संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले के हस्ताक्षर हैं।

जारी सूची के अनुसार अमित शुक्ला को कटनी शहर जिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में प्रेम बगा तथा कोषाध्यक्ष पद पर राहुल होतवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर भूपेश जायसवाल, शफिकर जालम यादव, हाजी गुलाम जाफर, श्याम पहुजा, आनंद पटेल और दिविजय सिंह को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री पद पर ओमप्रकाश मुद्रा कुशवाहा, मंजू निवार, नीरज शुक्ला, इरशाद अहमद, राहुल पटेरिया, सुधीर पटेल, विजय चांदवानी, संजय गुप्ता, प्रभात तिवारी और कपिल रजक को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर साक्षी गोपाल साहू, ललित सोनी, सुरेश पांडे, शोभा मंगवानी, शशि शेखर भारद्वाज, राशिद रजा कुरेशी, विकास पाठक, अहमद कुरेशी, विनीत जायसवाल और अमर खरे को मनोनीत किया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप जायसवाल को सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित पदाधिकारियों को नियुक्ति की सूचना प्रदान कर आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने हेतु सक्रियता से कार्य किया जाए।

Exit mobile version