Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष बने रुस्तम भाई, संगठन को ओर मजबूत करने की दिशा मे करेंगे काम – रुस्तम भाई

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष बने रुस्तम भाई,
संगठन को ओर मजबूत करने की दिशा मे करेंगे काम – रुस्तम भा

कटनी‌। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी मंगलवार देर रात घोषित कर दी गई है‌।जिले की घोषित कार्यकारिणी में युवाओं‌ और जातिगत समीकरणों को साधकर बनाई गई है। जिसमें एसटी 20 प्रतिशत,एससी 8, ओबीसी 32, सामान्य वर्ग 38 तथा एक प्रतिशत महिला को स्थान दिया गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के उपरांत जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर कर्मठ लग्नशील जनप्रिय बरिष्ठ कांग्रेस नेता  रुस्तम भाई को नियुक्त किया गया है इनकी इस नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों समाजजनो मित्रगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है की रुस्तम भाई की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से युवाओं मे ओर संगठन मे एक नई ऊर्जा का प्रवहन होगा ओर संगठन मजबूती से काम करेगा रुस्तम भाई ने अपनी इस नियुक्ति पर संघटन के शीर्ष नेतृत्व व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह का आभार व्यक्त किया है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि