Site icon Yashbharat.com

कटनी-बरही मार्ग पर भीषण हादसा: पिता-पुत्र की मौत,महिला गंभीर

IMG 20260303 WA0035

कटनी-बरही मार्ग पर भीषण हादसा: पिता-पुत्र की मौत,महिला गंभी

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई
कटनी/ कटनी-बरही मार्ग पर सुड्डी ग्राम मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान माधवनगर थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शिव सिंह (55) और उनके पुत्र मनोज सिंह (35) के रूप में हुई है। दोनों अपनी बहू चंदा बाई के साथ बरही के सुखदास ग्राम से लौट रहे थे। परिवार शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आ रहा था।
रात करीब 9 बजे सुड्डी मोड़ के पास कटनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने शिव सिंह और मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदा बाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Exit mobile version