Site icon Yashbharat.com

*माधव नगर के बांग्ला लाइन मे चले बम आधा दर्जन से अधिक घायल*

IMG 20260305 WA0023 1024x566 1

*माधव नगर के बांग्ला लाइन मे चले बम आधा दर्जन से अधिक घायल

कटनी। शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते अचानक हिंसक झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने देसी बम फेंक दिए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बम धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिला और नाबालिग बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version