Breaking भारत ने इंग्लैंड को पराजित कर टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से पराजित कर टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया था। भारत का मुकाबला अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा।

भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में:इंग्लैंड को 7 रन से हराया; सैमसन ने 89 रन बनाए, बेथेल का शतक बेकार

भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

जैकब बेथेल ने 48 बॉल पर 105 रन की पारी खेली। लेकिन, अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ 254 रन का टारगेट चेज कर रही थी जो अंतिम ओव्हर तक खेली। इससे पहले इंग्लैंड टीम ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और जैमी ओवरटन पिच पर हैं। बेथेल शतक बना चुके हैं।

19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने सैम करन (18 रन) को तिलक वर्मा के हाथों बाउंड्री पर कैच कराया। अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स (35 रन) को कैच आउट कराया। जबकि अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17 रन) को बोल्ड कर दिया।

अक्षर ने बैकवर्ड पॉइंट में पीछे की ओर 24 मीटर दौड़ते हुए कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (5 रन) को कैच आउट कराया।

संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, भारत 253/7 इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन) को बोल्ड किया। वरुण ने बटलर को टी-20 में छठी बार आउट किया है। जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।

Exit mobile version