भारत अंडर-19 Cricket वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा,साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

images 23

भारत एक बार पुनः अंडर-19 Cricket वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा यह नोवीं बार भारत का सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में प्रवेश है।  भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने नौवीं बार इस ICC टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। 11 फरवरी को भारत का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को होगा।

भारतीय टीम ने 245 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। इस रन चेज में सचिन धास (96 रन) और कप्तान उदय सहारन (81 रन) की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 171 रन जोड़े। भारतीय टीम ने 32 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

इससे पहले, साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (76 रन) और रिचर्ड सेलेट्सवेन (64 रन) ने अर्धशतक जमाए। राज लिम्बानी ने तीन विकेट झटके। मुशीर खान को दो सफलताएं मिलीं।

इसे भी पढ़ें-  IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल