विशेष संयोग: कई वर्षों बाद रविवार को पड़ रहा सूर्योपासना का महापर्व छठ, भगवान सूर्यदेव की आराधना से गूंजेंगे घाट रविवार को संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व, व्रतियों में उत्साह, छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना में लीन होंगे श्रद्धालु

file 00000000cf10820a9eb09341367f6366

कटनी (YASHBHARAT.COM)। लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और तपस्या का प्रतीक चार दिवसीय सूर्योपासना का महापर्व छठ इस वर्ष एक विशेष संयोग लेकर आया है। भगवान सूर्यदेव को समर्पित यह पर्व रविवार के दिन पड़ने से श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल है। रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है, ऐसे में छठ महापर्व के दौरान इस दिन संध्या अर्घ्य का संयोग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का खास अवसर बन गया है।
इस वर्ष छठ महापर्व का तीसरा दिन यानी आज 15 नवंबर, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके अगले दिन कल 16 नवंबर, सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस बार नहाय-खाय 13 नवंबर, खरना 14 नवंबर, संध्या अर्घ्य 15 नवंबर और प्रातःकालीन अर्घ्य 16 नवंबर को है।
सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय कठिन व्रत
छठ महापर्व को देश के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में गिना जाता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कठिन निर्जला उपवास रखते हैं। व्रत के दौरान स्वच्छता, सात्विकता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें-  Katni Ahuja Tal Fire: कटनी के आहूजा टाल में भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर