IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल

india vs pakistan

IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल

मस्कट (ओमान)। क्रिकेट के मैदान पर आज एक बार फिर सबसे बड़ा महामुकाबला देखने को मिल रहा है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के खिताबी फाइनल में भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें आमने-सामने हैं। ओमान के मस्कट स्थित अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

9वें खिताब पर टीम इंडिया की नजर, ग्रुप स्टेज की हार का बदला लेने उतरी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची दोनों टीमों के लिए आज आर-पार की जंग है। जो भी टीम आज बाजी मारेगी, एशिया कप की ट्रॉफी उसके नाम हो जाएगी। भारतीय टीम की नजर अपने रिकॉर्ड 9वें अंडर-19 एशिया कप खिताब पर टिकी है, साथ ही टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

मैच की ताजा स्थिति और प्रमुख अपडेट्स:

  • टॉस और बल्लेबाजी: पाकिस्तान अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। पाक की ओर से उस्मान खान और हयाम खान की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी है, जबकि भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत मोहित उल्वा ने की है।

  • टीम इंडिया को झटका: फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चोट के कारण एक बड़ा झटका लगा है, जिसके चलते प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए चिगुरुपति वेंकट को शामिल किया गया है।

  • पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक।

इसे भी पढ़ें-  महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भोपाल में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी अंडर-19 स्तर पर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आता है:

  • भारत की जीत: 17 मैच

  • पाकिस्तान की जीत: 13 मैच

  • टाई: 1 मैच

  • IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत- पाक ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी; जानें मैच का पूरा हाल