महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भोपाल में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान

honki scaled

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भोपाल में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली ‘महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ के लिए हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भोपाल के नवनिर्मित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (नाथू बरखेड़ा) में खेला जाएगा।

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के बाद पहला बड़ा मुकाबला

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट पक्का करने के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चुनौती पेश करने जा रही है।

दिग्गज गोलकीपर सविता पुनिया को आराम, युवाओं को मौका

चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए दिग्गज गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पुनिया को विश्राम दिया है। एशियन गेम्स के फाइनल में चीन के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर भारत को जीत दिलाने वाली सविता की गैरमौजूदगी में गोलकीपिंग का दारोमदार युवा गोलकीपर बंसारी सोलंकी और बिचू देवी खारिबाम के कंधों पर होगा।

भोपाल के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय महिला टीम के लिए अपनी लय बरकरार रखने और घरेलू मैदान पर एशियाई चैंपियन बनने का शानदार मौका है।

इसे भी पढ़ें-  मैंने बच्चे को नदी में नहीं बहाने दिया': सोनिया गांधी की किताब में 1969 के उस सबसे दर्दनाक हादसे की दास्तान