परमानेंट हुआ वन वे, यातायात सप्ताह मनाकर देगें जागरूकता का संदेश

शहर के व्यस्ततम व्यापारिक मार्गो को किया गया एकांगी मार्ग
जबलपुर। शहर के व्यस्ततम मार्गो में मंगलवार को यातायात विभाग ने प्रयोग के तौर पर वन वे किया था। ये व्यवस्था काफी हद तक सफल रही जिससे उत्साहित होकर यातायात विभाग ने इन मार्गो पर वन वे व्यवस्था सुचारू रूप से लागू कर दी है।इस व्यवस्था के तहत बड़ा फुहारा से अंधेरदेव होकर तुलाराम चौक, गोलबाजार से कछियाना होकर लार्डगंज, लार्डगंज से सुपर मार्केट, तुलाराम चौक से करमचंद चौक, गलगला से तुलाराम चौक तक के मार्ग को मंगलवार से वन वे किया गया। यह व्यवस्था अब हमेशा के लिए लागू कर दी गई है। मंगलवार से शुरू हुई इस व्यवस्था पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। वहीं इस वन-वे का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वन वे का ट्रायल चार दिन तक चलाया गया था। इन चार दिनों में वन वे सफल रहा।
वन वे की व्यवस्था का व्यापारियों ने किया स्वागत
एएसपी यातायात अमृत मीणा ने बताया कि वन वे कुछ दिनों में इस व्यवस्था की आदत वाहन चालकों को हो जाएगी। इस वन वे में वाहन एक मार्ग से अंदर जा सकते हैं और दूसरे मार्ग से बाहर हो जाते हैं। इस व्यवस्था से वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं हो रही है। वहीं जो खरीदारी करने बाजार जाते हैं वह पार्किंग में वाहन पार्क कर रहे हैं।
यातायात विभाग मनाएगा 30वां जागरूकता सप्ताह
यातायात पुलिस के द्वारा 4 फरवरी से 10 फरवरी तक 30वां यातायात जागरूकता सप्ताह मनाएगा। जिसके अंर्तगत यातायात अधिकारी व कर्मचारी आम जनता से विभिन्न मंचो पर मिलेगें। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी जिसमें शामिल लोगों को यातायात को लेकर जागरूक किया जायेगा जिससे आम जनमानस मे यातायात को लेकर जागरूक किया जायेगा।
सड़क दुर्घटनाओं मे कमी की कवायद
यातायात विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि शहर मे हो रही सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लायी जा सके गौरतलब है कि हर साल सैकड़ों लोग सड़क हादसों मे अपनी जान गवां बैठते है। इन दुर्घटनाओं के पीछे यातायात के नियमों की अव्हेलना करना रहता है। यातायात प्रयास कर रहा है कि इस साल सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों मे दस फीसदी कमी लाई जाये।

Exit mobile version