Site icon YASHBHARAT.COM

Big Breaking यशभारत डॉट कॉम: जबलपुर में स्कूल वैन को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 9 बच्चे घायल

1001808058 50kb

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के गढ़ा पुरवा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार 9 स्कूली बच्चे घायल हो गए।

 

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

 

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. अरविन्द शर्मा के अनुसार सभी घायल बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। सभी बच्चों का कैजुअल्टी में उपचार किया जा रहा है। एक बच्चे के जबड़े में फ्रैक्चर बताया गया है। डॉक्टरों द्वारा बच्चों के एक्स-रे सहित अन्य जरूरी जांच कराई जा रही हैं।

 

हादसे की जानकारी मिलने पर मंत्री राकेश सिंह ने भी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

Exit mobile version