सैय्यद बाबा उर्स के दौरान सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया गया मार्ग परिवर्तन
सैय्यद बाबा उर्स के दौरान सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया गया मार्ग परिवर्तन
कटनी – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा डॉ. संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नेहा विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में नगर निगम कटनी के समीप स्थित दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाले सैय्यद बाबा उर्स के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह एवं कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय द्वारा उर्स आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समन्वय विचार विमर्श किया ।
कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात संचालन को सुगम बनाए रखने संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन कमेटी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर्स) की तैनाती सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मिशन चौक से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर आंशिक यातायात डायवर्सन लागू किया गया है, जो निम्नानुसार रहेगा —वैकल्पिक मार्ग (मिशन चौक से मुख्य रेलवे स्टेशन हेतु) मिशन चौक से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अब सीधे मार्ग से न जाकर, मिशन चौक मुड़वारा स्टेशन थाना तिराहा सुभाष चौक मार्ग होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
एकतरफा मार्ग One-Way व्यवस्था- थाना तिराहा से मिशन चौक की ओर जाने वाला मार्ग पूर्णतः वन-वे रहेगा। इस मार्ग पर वाहन केवल थाना तिराहा से मिशन चौक की ओर ही संचालित हो सकेंगे। विपरीत दिशा में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा पुलिस प्रशासन की अपील समस्त नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि उर्स आयोजन के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकें।

