नेमावर में नर्मदा नदी का पु‍ल फिर हुआ क्षतिग्रस्त, फिर रुका रास्ता

देवास। नेमावर में नर्मदा नदी का पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद से इस पर से बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

इसके बाद हरदा की ओर से आने और वहां जाने वाली बसें प्रभावित हुई हैं। गौरतलब है कि नर्मदा नदी के पुल पर एक जून को एक गड्ढा हो गया था, इसके बाद नेशनल हाईवे पर 15 दिन के लिए आवागमन बंद कर दिया गया।

रिपेयरिंग के बाद इसे फिर चालू किया गया। इसी रिपेयरिंग वाली जगह पर मंगलवार को फिर दरार पड़ गई। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई के एसडीओ आदेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version