FEATURED

नितिन गडकरी का जवाब, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही हैं सोनिया गांधी

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दावे कि 2019 में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है और भाजपा को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे के बयान पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पलटवार किया।

गडकरी ने कहा कि विपक्ष में बैठकर कोई भी नेता ऐसी ही बड़ी-बड़ी बातें करता है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन कभी होते नहीं हैं, मानने पर होते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

राजनीति में कोई स्थाई दोस्त- दुश्मन नहीं होता। गडकरी ने कहा कि सत्ता में वापसी के बारे में सोनिया गांधी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रही हैं। कांग्रेस के लिए त्रिपुरा ही बड़ा उदाहरण है क्योंकि त्रिपुरा जैसे छोटे से राज्य की जनता ने जब अपना मूड बता दिया तो फिर देश की जनता का मूड क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा। गडकरी ने कहा कि भाजपा वन मैन शो नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विरोधियों को काम से जवाब देते हैं।

Leave a Reply

Back to top button