Site icon Yashbharat.com

नरसिंहपुर में ट्रक पलटा, यूपी के पांच मजदूरों की मौत

images 2020 05 10T100130.974

नरसिंहपुर।  मध्य प्रदेश के मुंगवानी थानांतर्गत नेशनल हाईवे-26 पर शनिवार देर रात नरसिंहपुर-लखनादौन-सिवनी मार्ग पर स्थित ग्राम खापा के पास आम से भरा ट्रक पलट गया।

ट्रक में 20 मजदूर सवार थे, जिनमें से 11 घायल हुए हैं, जबकि 6 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में से कुछ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।

एडीएम मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी मजदूरों को हैदराबाद में क्वारंटाइन किया गया था। ये मजदूर क्वारंटाइन खत्म होने के बाद चोरी-छिपे अपने घर झांसी और एटा जा रहे थे। इनमें 9 मजदूर एटा के और 11 झांसी के बताए जा रहे हैं।

ठाकुर ने बताया कि सभी मजदूर ट्रक के ऊपर बैठे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। ट्रक हैदराबाद से झांसी जा रहा था। ट्रक में फल परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। यह महाराष्ट्र की बार्डर पार कर सिवनी जिले से नरसिंहपुर पहुंच गया था।

ये मजदूर हुए घायल

दुर्घटना में दान साह (60) पिता मैपसिंह लोधी निवासी फिरोजाबाद नगला खसुरिया, योगेश (20) पिता विजेंद्र पाल सिंह हिनोना जिला एटा, टीटू कुमार (38) पिता राजश्री शर्मा जिला एटा, हिनोना, रीतेश (20) पिता शंभू अहिरवार, उदयवीर सिंह (26) पिता चंद्रवीर लोधी जिला ईटा हिनोना, डोरीलाल (26) पिता संताराम लोधी जिला एटा हिनोना घायल हुए हैं।

Exit mobile version