मुनियों के ससंघ आगमन पर जैन समाज ने शहर में निकाली धर्मयात्रा
कटनी(YASHBHARAT.COM)। श्री 1008 परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण 108 समता सागर महाराज, 108 पवित्र सागर महाराज, ऐलक 105 पवित्र सागर महाराज, ऐलक 105 निश्चिय सागर महाराज का नगर आगमन हुआ है। इस अवसर पर प्रात: माई नदी से मुनि संघ के साथ धर्म यात्रा प्रारंभ होकर भगवती चौरहा, हीरांगज, गोलबाजार, मेन रोड, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, जवाहर चौक से होते हुये श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुई। धर्मयात्रा में आगे धर्मध्वज लिये अश्वारोही डीजे पर गुरूभक्त मंडल भजन गाते हुये चल रहे थे, उसके पीछे दिगम्बर जैन पंचायत महासभा, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल, बालिका मंडल, जिनाज्ञा परिवार, अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, दिगम्बर जैन सोशल गु्रप जैन मिलन, दिगम्बर जैन सोशल गु्रप रॉयल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समाज के अनेक गणमान्य नागरिक चल रहे थें। मार्ग में जगह-जगह रंगोली सजाकर, आरती उतारकर मुनि संघ की आगवानी की गई।