कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने विवेक जादवानी को बनाया जबलपुर ग्रामीण एवं नर्मदापुरम का प्रभार
कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार की गई इन नियुक्तियों में कटनी के आईटी सेल के प्रदेश महासचिव विवेक जादवानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जबलपुर शहर और ग्रामीण एवं नर्मदापुरम क्लस्टर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के संबंध में बताया गया कि सभी नवनियुक्त क्लस्टर प्रभारी जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विवेक जादवानी को मिली इस जिम्मेदारी से कटनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके अनुभव और सक्रियता से जबलपुर ग्रामीण एवं नर्मदापुरम क्षेत्रों में कांग्रेस के सोशल मीडिया संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।














