जगदलपुर: संजय मार्केट में मोती ज्वेलर्स चोरी, 1.74 करोड़ के जेवर उड़ाए, महाराष्ट्र के 5-6 संदिग्ध गिरफ्तार

जगदलपुर के संजय मार्केट में मोती ज्वेलर्स चोरी वाली दुकान, 1.74 करोड़ के जेवर उड़े

जगदलपुर। संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स चोरी मामले में पुलिस ने पांच से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दुकान से 1.74 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपित महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुकान और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई।

मोती ज्वेलर्स चोरी: ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने पार किया जेवरों से भरा डिब्बा

घटना दीपावली से एक दिन पहले शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्रामीण वेशभूषा में महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान पहुंची थीं। आभूषण देखने के बहाने उन्होंने दुकानदार और कर्मचारियों का ध्यान भटकाया। इसी दौरान करीब 1200 ग्राम सोने के जेवरों से भरा डिब्बा उठाकर पार कर दिया।

जगदलपुर पुलिस को सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली कामयाबी

पुलिस ने मोती ज्वेलर्स और शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस संदिग्धों तक पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मोती ज्वेलर्स चोरी मामले में आज शाम तक हो सकता है राजफाश

पुलिस आज शाम तक मामले का आधिकारिक राजफाश कर सकती है। इसमें गिरफ्तार आरोपितों की संख्या, बरामद माल और वारदात के तरीके की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें-  महादेव सट्टा ऐप: सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भड़की राजनीति; BJP का भूपेश बघेल पर तीखा हमला, कहा- 'कांग्रेस में मची खलबली, तैयार रखें जवाब'